झारखण्ड धार्मिक राँची

रातू रोड राणी सती मंदिर में 10 से 13 नवंबर तक मंगसिर बदी नवमी महोत्सव

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राणी सती मंदिर, रातू रोड में 10 से 13 नवंबर तक मंगसिर बदी नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
10 नवंबर को जल संचय, गणेश पूजन व हवन, 11 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
12 नवंबर को अखंड ज्योत, सुंदरकांड, भजन संध्या, चुनरी उत्सव और अष्टमी जागरण होगा।
13 नवंबर को मंगला आरती, छप्पन भोग, नवमी जागरण और महाआरती के साथ समापन होगा।
महोत्सव संयोजक बिमल झुनझुनवाला ने बताया कि पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध भजन गायिका शीतल कटारुका विशेष रूप से रांची आएंगी और भक्तों को भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगी।
सह संयोजक दिनेश टेकरीवाल और राजेश जालान ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Related posts

बाबूलाल मरांडी के बयान बूथ जीतो, झारखंड और दिल्ली जीतो पर राजद ने साधा निशाना, कहा – पहले रघुवर और अर्जुन मुंडा सहित भाजपा नेता का दिल जीतो फिर दिल्ली जीतने की बात करें बाबूलाल मरांडी

admin

झारखंड में 51 आजीवन कैदी होंगे रिहा, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

admin

वरिष्ठ आईपीएस तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति

admin

Leave a Comment