झारखण्ड राँची

आईपीएस तदाशा मिश्रा ने संभाला झारखण्ड पुलिस महानिदेशक का पदभार

रांची (ख़बर आजतक) : तदाशा मिश्रा, भा.पु.से., ने आज पुलिस मुख्यालय में झारखण्ड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और समाज में विश्वास बनाए रखना है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर देने तथा साइबर, संगठित अपराध और नक्सलवाद की रोकथाम के लिए बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर मनोज कौशिक, प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे और सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।

Related posts

चम्पई सोरेन सरकार हेमन्त सरकार पार्ट-2 साबित हुई, भ्रष्टाचार को बढ़ाया आगे: विनय सिंह

admin

गोमिया : पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ

admin

डीएवी -6 ‘डेकोरेटिव कट आउट प्रतियोगिता ‘ में हंसराज सदन प्रथम व विवेकानंद सदन द्वितीय स्थान पर रहे

admin

Leave a Comment