झारखण्ड राँची

राज्य चुनाव आयुक्त से मिला झारखंड चेंबर का शिष्टमंडल

पंडरा बाजार की जगह वैकल्पिक स्थल चयन का आग्रह

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयुक्त श्रीमती अलका तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चैंबर ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में मतगणना कार्यों के लिए पंडरा कृषि बाजार की जगह किसी अन्य वैकल्पिक स्थल चयन करने का अनुरोध किया।

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि पंडरा मंडी की दुकानें और गोदामों के अधिग्रहण से व्यापार महीनों तक बाधित रहता है, जिससे व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या राज्य के अन्य जिलों में भी बनी रहती है। राज्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रोहित अग्रवाल, नवजोत अलंग और अनिल अग्रवाल शामिल थे।

Related posts

जेएमएम नगर समिति लोहरदगा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

admin

शिवराज सिंह चौहान को कृषि कल्याण एवं कृषि विकास मंत्रालय का पदभार ग्रहण पर अमरेश सिंह ने दी बधाई

admin

एस.ई.टी फाउंडेशन द्वारा लोहरदगा नें आयोजित रोजगारोन्मुख शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश महतो

admin

Leave a Comment