Uncategorized

रमा खलखो बनीं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष, कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल

राँची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति से पूरे कांग्रेस परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी ने इसे महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व — मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल और अलका लांबा — के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने रमा खलखो जैसी जुझारू व जमीन से जुड़ी नेत्री को यह जिम्मेदारी सौंपी।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं की आवाज को और बुलंद करेगी तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करेगी।

इस मौके पर रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, अमूल नीरज खलखो, सोनल शांति, डॉ. राकेश किरण महतो, कुमार राजा, गजेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू और विनय सिन्हा दीपू समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

श्री महावीर मंडल राँची महानगर ने स्वागत मंच लगाकर किया विसर्जन शोभायात्रा का स्वागत

admin

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने बहु-विषयक क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान (एमडीजेडआरटीआई), भूली का निरीक्षण किया

admin

गोमिया : सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment