झारखण्ड बोकारो

नीरजा सहाय डीएवी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई उपयोगी जानकारी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : काँके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में 12 नवंबर 2025 को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा में वरीय शिक्षक संजीव प्रसाद ने कैंसर के प्रकार, कारणों और रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की डॉ. मनिका वर्मा और मुकुल घोष ने जीवनशैली एवं खान-पान से जुड़ी आदतों को कैंसर का प्रमुख कारण बताया। एनटीसीपी संयोजक नीरज कौशिक ने कार्यक्रम का संचालन किया और छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि संयमित जीवनशैली अपनाकर हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोक सकते हैं। उन्होंने आगंतुक डॉक्टरों और उनकी टीम को इस सार्थक पहल के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को दिलाई झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

admin

15 अक्टूबर तक बोकारो एयरपोर्ट से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे करने का निर्देश : उपायुक्त

admin

अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया मॉक ड्रील

admin

Leave a Comment