झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड की रजत जयंती पर भव्य “झारखंड जतरा”, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ढोल नगाड़ा बजाकर बढ़ाया उत्साह

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ढोल–नगाड़ा बजाते हुए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए जतरा में सक्रिय भागीदारी की। वे जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक पारंपरिक अंदाज़ में पदयात्रा करते हुए पहुँचे। जनजातीय नृत्यों, पारंपरिक वाद्यों, आकर्षक झांकियों और हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दिया। सुबह मंत्री चमरा लिंडा ने झांकियों को रवाना किया, जबकि समापन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन ने ढोल बजाकर स्वागत किया। विभिन्न समुदायों की बड़ी भागीदारी ने इसे झारखंड की एकता, अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना दिया।

Related posts

झारखंड में बालू की होम डिलीवरी के लिए बनेगा सैंड टैक्सी पोर्टल…..

admin

गोमिया में रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

admin

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति, विधायक श्वेता सिंह ने जताया आभार

admin

Leave a Comment