Uncategorized

बच्चों को डराने-धमकाने से बाज आए सरकार : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद को कोतवाली पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कोतवाली थाना पहुंचे और करीब दो घंटे तक वहां डटे रहे। उन्होंने कहा कि अमीषा को थाने से कहीं अन्यत्र भेज दिया गया और अब तक उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल पाई है। मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को डराने-धमकाने से सरकार बाज आए, अन्यथा उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यदि अमीषा पर कोई पुराना मामला था तो पुलिस को कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देना चाहिए था। मरांडी ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने संबंधित झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर सीपी सिंह और रोशनी खलखो समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *