झारखण्ड राँची राजनीति

नीतीश के शपथ में शामिल हुए सुदेश महतो, बोले—बिहार की जीत का झारखंड पर पड़ेगा असर

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शिरकत की। उन्होंने शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने कहा कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का झारखंड की राजनीति पर भी दूरगामी असर पड़ेगा। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए डबल इंजन सरकार को विकास के लिए दोबारा मौका दिया है।
समारोह में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुदेश महतो का स्वागत किया और मंच तक लेकर गए, जहां उनकी असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा समेत कई एनडीए नेताओं से मुलाकात हुई।

Related posts

पलामू के छत्तरपुर में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रखंड स्तरीय कमिटी गठन का सम्मेलन हुआ संपन्न

admin

डीएवी सेक्टर-6 में वैदिक मंत्रोंचारण एवं हवन द्वारा नए सत्र का आरंभ हुआ।

admin

राँची : केन्द्रीय सरना समिति की बैठक संपन्न, सरहूल को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

admin

Leave a Comment