झारखण्ड राँची

अगले चार दिनों तक नहीं पड़ेगी शीतलहर, फिर गिर सकता है तापमान

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : राज्य में सुबह और शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत बनी हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है और रातें ज्यादा ठंडी महसूस होंगी।
सोमवार रात से मंगलवार के बीच कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 12 डिग्री रहा। कई जिलों में रात का तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ा है।
पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सुबह की ठंड अभी भी तेज़ है, जबकि रांची के आसपास ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरा छाया रहा।

Related posts

राँची : यूसीसी और पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

admin

एसबीयू में ‘डायरेक्ट टैक्स मैनेजमेंट : प्रैक्टिकल इंप्लीमेंटेशन इन टैली एंड एक्सल’ पर कार्यशाला का आयोजन

admin

रांची विश्वविद्यालय का यूथ फेस्ट ‘रीझ-रंग 2025–26’ संपन्न, विजेता छात्र ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में लेंगे भाग

admin

Leave a Comment