झारखण्ड राँची

झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल ने अटल जी को किया याद

नितीश मिश्रा

राँची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड राज्य के गठन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में बिहार राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 लागू हुआ, जिसके तहत झारखंड बना। राज्यपाल ने बताया कि उस समय वे केंद्रीय मंत्री और सांसद थे व राज्य गठन के पक्ष में मत देकर उन्होंने भी योगदान दिया था।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र स्वस्थ संवाद से मजबूत होता है और विधायक जनता तथा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु हैं। राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और संविधान की मर्यादा में कार्य करने का आह्वान किया।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद मंडल कारा में छापामारी

admin

पटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी, कहा ‐ “यह राज्य प्रायोजित हिंसा”

admin

आरयू का 37वाँ दीक्षांत समारोह संपन्‍न, 4043 छात्रों के बीच वितरित की गई उपाधि

admin

Leave a Comment