खेल झारखण्ड राँची

मेकॉन में 3rd मेकॉन इनविटेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का सफल समापन

नितीश मिश्रा

राँची : मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 3rd मेकॉन इनविटेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का 23 नवंबर को रोमांचक फाइनल और भव्य समापन समारोह के साथ सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 7 PSUs की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

22 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल में MECON ने NTPC नॉर्थ करनपुरा को हराया, जबकि CCL ने PVUNL को मात दी। फाइनल मुकाबले में CCL ने MECON को 3–0 से पराजित कर खिताब जीता।

समापन समारोह में मेकॉन के सीएमडी एस. के. वर्मा और निदेशक (वाणिज्य) जे. के. झा उपस्थित रहे। विजेता CCL और उपविजेता MECON टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए।

Related posts

प्रदेश में अपराधी बेखौफ़, वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता विपक्षी गठबंधन: कुणाल षाड़ंगी

admin

ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी ने हेमन्त सोरेन को बाँधा रक्षासूत्र

admin

डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में बारहवीं छात्रों के लिए ‘सफरनामा’ विदाई समारोह आयोजित

admin

Leave a Comment