झारखण्ड राँची राजनीति

हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आजसू का हमला, प्रवीण प्रभाकर ने उठाए रोजगार और छात्रवृत्ति के सवाल

नितीश मिश्रा

रांची: हेमंत सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के 10 लाख नौकरी देने और लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी करने के वादों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

श्री प्रभाकर ने आरोप लगाया कि सरकार मात्र 9 हजार नियुक्ति पत्र बांटकर अपनी उपलब्धि गिना रही है, जबकि चुनाव में 10 लाख नौकरियों का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति दो वर्षों से लंबित है, जिससे छात्र आंदोलन को मजबूर हैं।

उन्होंने किसान ऋण माफी, मईया योजना, बेरोज़गारी भत्ता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के वादों को भी अधूरा करार देते हुए कहा कि झारखंड में कोयला-बालू की लूट और जमीन माफियाओं का असर लगातार बढ़ा है।

Related posts

टीम तुलसी पटेल ने मेन रोड में की पदयात्रा, सदस्यों से माँगा जीत का आशीर्वाद

admin

जन्म – मृत्यु निबंधन विशेष अभियान के जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

admin

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

admin

Leave a Comment