झारखण्ड राँची

आईरिस आई हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर नेशनल सीएमई का आयोजन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : हर साल की भांति इस वर्ष भी शनिवार को लाइन टैंक रोड स्थित आईरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता मेनजिंग पार्टनर डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि रविवार को नेशनल सी.एम.ई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एम्स नई दिल्ली सहित देश के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सीएमई का उद्देश्य झारखंड में नेत्र रोग उपचार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है। कार्यक्रम में रेटिना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित विभिन्न आंखों के रोगों पर प्रशिक्षण व शोध पर चर्चा होगी। बीते पांच वर्षों में अस्पताल ने डेढ़ लाख से अधिक मरीजों को ओपीडी सेवा और 15 हजार से अधिक सर्जरी कर भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Related posts

देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एक समर्पित और स्वस्थ राष्ट्र की कामना करते हैं: सतीश झा

admin

धनबाद : लिंग परीक्षण या लिंग निर्धारण करना कानूनन अपराध है:सिविल सर्जन

admin

हाइवा ने छात्र को अपने चपेट में लिया छात्र की हुई दर्दनाक मौत

admin

Leave a Comment