झारखण्ड राँची

20 दिसंबर को सोनाहातु में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का लोकार्पण

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व सांसद स्व. विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण आगामी 20 दिसंबर को सोनाहातु में किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गूंज परिवार द्वारा आयोजित यह लोकार्पण समारोह दिन के एक बजे से प्रारंभ होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर गूंज परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं संरक्षक सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंगबहादुर महतो एवं किरीटी भूषण महतो शामिल थे।

Related posts

सरहूल को कुछ लोग धूमिल करने में लगे हैं: फूलचन्द तिर्की

admin

बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस न्यू में पी. बिनु गोपाल राव ने मुख्य महाप्रबंधक का पदभार संभाला

admin

बुंडू पंचायत में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

admin

Leave a Comment