Uncategorized

मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर शोक

नितीश मिश्रा

राँची : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव की 75 वर्षीय माता प्राणपति देवी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और प्रातः 9:30 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुःखद समाचार से राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने निधन की पुष्टि की। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना की। पूरा राजद परिवार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

Related posts

अभाविप ने AMIE डिग्री को पुनः मान्यता प्रदान करने के संदर्भ में AICTE में सौपा ज्ञापन

admin

एसबीयू में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

admin

सिल्ली का नवाडीह गाँव की घटना जहाँ पीने का पानी को लेकर हो रही भेदभाव, अत्यंत निंदनीय एवं समाज को शर्मशार करने वाली घटना : राजद

admin

Leave a Comment