Uncategorized

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का क्लैट 2026 में शानदार प्रदर्शन

राँची (ख़बर आजतक) : दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शौर्य प्रताप शाहदेव ने ऑल इंडिया रैंक 22 प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। यह सफलता विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक नींव, अनुशासित अध्ययन और विश्लेषणात्मक सोच का परिणाम है।
अन्य सफल विद्यार्थियों में अपूर्ब राज (एआईआर 321), सारा अली (1248), आयुष दीप (1450), ईश प्रज्ञा (2629), आन्या सिंह (2889) सहित कई नाम शामिल हैं। अब तक 20 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता पाई है और परिणाम लगातार आ रहे हैं। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

शौर्य जागरण यात्रा सह धर्मसभा को सफल बनाने को लेकर अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में श्री महावीर मंडल की बैठक संपन्न

admin

श्री श्याम मन्दिर द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का सप्तम दिवस संपन्न

admin

बारात निकलने से पहले युवक ने की आत्महत्या, टॉर्चर और विवाद को बताया कारण

admin

Leave a Comment