झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत को दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के पूर्व विधायक स्व. कमल किशोर भगत की चौथी पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी की ओर से लोहरदगा और रांची में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर शामिल हुए।

लोहरदगा के जिंगी ग्राम स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों से मुलाकात की गई। इसके बाद लोहरदगा में स्व. कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

वहीं रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. भगत के संघर्ष और योगदान को याद किया।

Related posts

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह से मिले, सौंपा ज्ञापन

admin

राँची: फिक्की के 95वें वार्षिक कन्वेंशन सह एजीएम में शामिल हुआ झारखण्ड चैंबर का प्रतिनिधिमण्डल

admin

डाक पार्सल की आड़ में शराब तस्करी, निरसा पुलिस ने 4200 केन बीयर के साथ दो तस्कर दबोचे

admin

Leave a Comment