झारखण्ड राँची

डॉ. वी.पी. शरण के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

नितीश मिश्रा


राँची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति, संत जेवियर्स महाविद्यालय रांची के पूर्व शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.पी. शरण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. शरण का निधन उच्च शिक्षा और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में डॉ. शरण के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

उपायुक्त के आदेश के बावजूद रसीद निर्गत करने में कर्मचारी कर रहे हैं आनाकानी

admin

निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध यादव ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘श्रद्धा-2026’ भव्यता के साथ सम्पन्न

admin

Leave a Comment