Uncategorized

शहीद निर्मल महतो के बलिदान से
आजसू ने प्रेरणा ली : सुदेश महतो

रांची: शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू प्रमुख एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर नमन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी और आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की थी। उनके बलिदान ने आजसू को उग्र संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने को।मजबूर हुई। सुदेश महतो ने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी। मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

काँग्रेस नेता ने हजरत रिसालदार बाबा दरगाह के ट्रस्टी हाजी रऊफ गद्दी ने निधन पर व्यक्त किया शोक

admin

आदिवासियों व दलितों पर आए दिन हो रहे अत्याचार परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन: राजेश कच्छप

admin

शैक्षणिक संस्थानों में वसंत पंचमी व पराक्रम दिवस की धूम, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का संगम

admin

Leave a Comment