Uncategorized

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा ने आठ लोगों के खिलाफ दी शिकायत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच से जुड़ी छात्रा प्रतिमा कुमारी ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत देकर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मलिक, जेएमएम महानगर अध्यक्ष मुश्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा के नाम शामिल हैं।

छात्रा ने छेड़खानी, मारपीट और धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं। शिकायत के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू मौजूद रहे। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता प्रतिमा कुमारी ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *