Uncategorized

प्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने प्रोस्टेट कैंसर के पूर्व इतिहास वाले 73 वर्षीय मरीज सुरेश कुमार छेत्री की रीढ़ की हड्डी के गंभीर पैथोलॉजिकल फ्रैक्चर की सफल सर्जरी की। मरीज को तेज पीठ दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच में डी12 वर्टीब्रा में फ्रैक्चर पाया गया, जिसे चिकित्सकों ने पैथोलॉजिकल फ्रैक्चर बताया।

चिकित्सकीय टीम ने स्थिति का आकलन करने के बाद जनरल एनेस्थीसिया में डी12 वर्टीब्रा की स्पाइनल स्टेबलाइजेशन सर्जरी की। सर्जरी के बाद मरीज के दर्द में उल्लेखनीय राहत मिली और उनकी स्थिति में सुधार हुआ। डॉ. अरुण कुमार एवं उनकी टीम की निगरानी में करीब पांच दिनों बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया।

डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि लगातार रहने वाले पीठ दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, विशेषकर कैंसर के इतिहास वाले मरीजों में समय पर जांच जरूरी है। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने भी विशेषज्ञ टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को उपचार की सफलता का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *