झारखण्ड राँची

राँची के धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी नहीं होने पर भाजपा का अल्टीमेटम


रांची : राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को गुम हुए बच्चों की अब तक बरामदगी नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव तेज कर दिया है। शनिवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस जांच की जानकारी ली।

आदित्य साहू ने कहा कि राजधानी से बच्चे गायब हो रहे हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार शाम तक बच्चों की बरामदगी नहीं हुई तो मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अमर कुमार बाउरी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Related posts

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

सीएमपीडीआई मुख्यालय सहित 6 राज्यों में फैले अपने सभी क्षेत्रीय संस्थानों में विशेष अभियान 3.0 के तहत 32 स्थलों के लक्ष्य के मुकाबले 37 स्थलों को किया स्वच्छ

admin

बोकारो : डीएवी-6 के विद्यार्थियों ने  तंबाकू निषेध की प्रतिज्ञा ली |

admin

Leave a Comment