
रांची:आइरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर में बुधवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक लेसिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का उद्घाटन सांसद संजय सेठ ने किया। उन्होंने झारखंड में आधुनिक लेसिक तकनीक और उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत को महत्वपूर्ण पहल बताया।
संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में अत्याधुनिक लेसिक सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से युवाओं को लाभ मिलेगा। हाई-पावर के चश्मे पर निर्भर उपयुक्त मरीजों के लिए आधुनिक तकनीक चश्मे की निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण विकल्प है।
आइरिस के मैनेजिंग पार्टनर एवं विट्रोरेटिना, आरओपी एवं फेको सर्जन डॉ. सुबोध कुमार सिंह और सलाहकार डॉ. रश्मि रंजन ने लेसिक तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उचित जांच के बाद पात्र मरीजों में बिना छुए, बिना ब्लेड वाली और बिना दर्द वाली लेजर टेक्नोलॉजी के जरिए दृष्टि सुधार किया जा सकता है। कई मामलों में वास्तविक लेजर उपचार करीब दो मिनट में पूरा हो सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. एससी जैन, सिद्धांत जैन, राज कुमार अग्रवाल, आकाश अडुकिया, अनंत जैन और डॉ. गोपाल जी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। आइरिस का उद्देश्य झारखंड में विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Leave a Reply