Uncategorized

एम‌एमडीआर पर कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद, कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट : आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एम‌एमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के विरोध को बेबुनियाद और जनता को गुमराह करने वाला बताया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि झारखंड को कांग्रेस ने एटीएम बनाकर रखा है और खनिज संपदा के नाम पर राज्य को खोखला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन और सरकार की कार्रवाई से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस एम‌एमडीआर का मुद्दा उठा रही है।

साहू ने कहा कि झारखंड में कोयले पर 450 और आयरन ओर पर 600 रुपये प्रति टन सेस लिया जा रहा है, जबकि पड़ोसी राज्यों में दरें कम हैं। उन्होंने बीसीसीएल में कथित चोरी और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए सीआईएसएफ तैनाती की तरह चतरा, लातेहार, दुमका और गोड्डा में भी सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की। प्रेसवार्ता में योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा और शोभा यादव मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *