झारखण्ड बोकारो

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वेदांता का बड़ा ऐलान, STEM भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक

बोकारो (ख़बर आजतक) : अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस (11 फरवरी) के अवसर पर वेदांता लिमिटेड ने STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) से जुड़ी भर्तियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि फ्रेशर STEM भर्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, जबकि नेतृत्व और प्रबंधन स्तर को मिलाकर यह आंकड़ा 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वेदांता ने इस वर्ष STEM भूमिकाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है।


खनन, धातु, ऊर्जा और विनिर्माण जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में यह पहल लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि समान अवसर मिलने पर महिलाएं न केवल STEM को अपनाती हैं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका भी निभाती हैं।
डिजिटल तकनीक, सुरक्षित कार्यस्थल और महिला-केंद्रित नीतियों के जरिए वेदांता विज्ञान और नवाचार में महिलाओं की भागीदारी को लगातार मजबूत कर रही है।

Related posts

मार्केट कॉम्प्लेक्स को चयनित स्थल से हटाकर अन्य जगह बनाया जा रहा, जनहित के खिलाफ: अमरदीप महाराज

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में विजय दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

admin

ज्ञान, शील, एकता के मूल मंत्र के साथ अभाविप ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

admin

Leave a Comment