
बोकारो : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बोकारो महानगर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने समाज और देश की सुरक्षा में जुटे पुलिस जवानों एवं सुरक्षा बलों के साथ राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया। समिति की बहनों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लंबे, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।

इस दौरान बोकारो क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, रेलवे सुरक्षा बल ओसी संतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, पुलिस लाइन सार्जेंट मेजर, जैप-4 कमांडेंट, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार और बालीडीह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी गई।
सीमा सिंह ने बताया कि यह राष्ट्र सेविका समिति का वार्षिक उत्सव है। समाज की रक्षा में लगे लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। कार्यक्रम में पूनम, राखी, पम्मी, रागिनी, संजू, प्राची, ईशा, आईशा, आंशिक, सौम्या, रानी और अनुष्का सहित अन्य उपस्थित रहीं।
Leave a Reply