Uncategorized

चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने दिखाया दम, 32 प्रत्याशियों के नाम घोषित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने शनिवार को 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की। होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित प्रेस वार्ता में टीम ने चैंबर सदस्यों से समर्थन की अपील की। टीम प्रमुख तुलसी पटेल ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

नगर निगम एवं राज्यस्तरीय समस्याओं के साथ औद्योगिक क्षेत्रों की चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए भी संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी। उन्होंने झारखंड में निवेश बढ़ाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने और उद्योग नीति को सरल करने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, रंजीत गाड़ोदिया और परेश गट्टानी ने टीम का समर्थन करते हुए इसे चैंबर को आगे ले जाने में सक्षम बताया। टीम में तुलसी पटेल, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भरतीया, आदित्य शाह, ज्योति कुमारी, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका समेत 32 प्रत्याशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *