
रामगढ़/बोकारो: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची से बोकारो जाने के दौरान रामगढ़ और बोकारो जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रामगढ़ के निर्मल महतो चौक, मांडू, गोला और चितरपुर के साथ-साथ बोकारो के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान नितिन नवीन ने स्वर्गीय निर्मल महतो और स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद मनीष जायसवाल, सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave a Reply