राँची : रांची में बुधवार को फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ते हुए क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है। एमओयू के तहत छात्रों को इंटर्नशिप,

इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे, जबकि उद्योगों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्निकल मैनपावर, कंसल्टेंसी और आरएंडडी सपोर्ट मिलेगा। दोनों संस्थान स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को बढ़ावा देंगे। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इसे राज्य के स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मौके पर एमके गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
