झारखण्ड राँची

सीआईएल अंतर कंपनी टी20 में एससीसीएल और एनसीएल की शानदार जीत


रांची : मेकॉन स्टेडियम में आयोजित कोल् इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 टूर्नामेंट में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेंट्रल कोल्फील्डिंस लिमिटेड और सिंगरेनी कलिएरीज कंपनी लिमिटेड आमने-सामने थे, जिसमें एससीसीएल ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा।


दूसरे मैच में Northern Coalfields Limited ने Bharat Coking Coal Limited को हराते हुए प्रभावशाली जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने “मैन ऑफ द मैच” को सम्मानित किया। 20 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related posts

स्वस्थ व्यक्ति ही विकसित भारत का निर्माण करने में सक्षम : भवनीत बिंद्रा

admin

सांसद ढुलू महतो की सासु माँ का हुआ अंतिम संस्कार, दामोदर तट पर दी गई श्रद्धांजलि…

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment