Uncategorized

चैंबर चुनाव: 31 अगस्त से नामांकन, 13 सितंबर को होगा मतदान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के इच्छुक सदस्य 1 सितंबर शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे निर्धारित है।

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए वैध डीआईएन नंबर अनिवार्य होगा। साथ ही डीआईआर-2 और डीआईआर-8 फॉर्म भी जमा करना होगा। कम से कम एक वर्ष पुराने सदस्य ही प्रत्याशी बन सकेंगे। प्रस्तावक और समर्थक केवल डायरेक्ट सदस्य होंगे।

को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि मतदान के लिए आजीवन सदस्यों की सदस्यता 30 दिन पूर्व और अन्य सदस्यों की न्यूनतम 90 दिन पुरानी होना जरूरी है। चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *