Uncategorized

सीएमपीडीआई के तकनीकी सचिवालय व जनसंपर्क प्रमुख संजय कुमार दूबे का निधन


रांची: सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (टीएस/पीआर) संजय कुमार दूबे का 27 फरवरी की रात्रि निधन हो गया। वर्ष 2012 से इस पद पर कार्यरत रहे दूबे ने संस्थान के 10 सीएमडी के कार्यकाल में तकनीकी सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू कार्यों के नोडल अधिकारी भी रहे।
जनसंपर्क विभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने एयरपोर्ट्स पर कॉर्पोरेट विज्ञापनों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संस्थान की ब्रांड छवि को नई पहचान दिलाई।
वर्ष 1989 में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से बीटेक करने के बाद उन्होंने सीएमपीडीआई में अपनी सेवा शुरू की और लंबे समय तक समर्पण के साथ योगदान दिया। उनके निधन से संस्थान में शोक की लहर है।

Related posts

ट्रेड लाइसेंस व होल्डिंग पर कार्यशाला का आयोजन, बोले अधिकारीगण ‐ “राँची में आईटी पोर्टल हो रहा अपग्रेड, दो – तीन माह में तकनीकी रूप से जुड़ी समस्याएँ हो जाएँगी दूर”

admin

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार महिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति

admin

कफ सिरप और नशीली दवाओं की अनियमित बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, बिना पर्ची बिक्री पर रोक

admin

Leave a Comment