नितीश मिश्रा
रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में 11 से 13 मार्च तक CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संभावित CBRN आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों की तत्परता, प्रतिक्रिया क्षमता और समन्वय को मजबूत करना है। इसमें प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों, आपदा प्रबंधन प्रक्रियाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में एयरपोर्ट संचालन, सुरक्षा एजेंसियों, एयरलाइंस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं। 13 मार्च को एनडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक अभ्यास भी किया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में एजेंसियों की तैयारी और समन्वय का परीक्षण किया
