झारखण्ड राँची

गैस सिलेंडर पर झामुमो भ्रम फैला रहा: डॉ. प्रदीप वर्मा


रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो गैस सिलेंडर को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का दायित्व जनता को सहारा देना होता है, लेकिन राज्य सरकार लोगों को हतोत्साहित करने का काम कर रही है।


डॉ. वर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन पहले भी कोरोना टीका और नोटबंदी को लेकर भ्रम फैला चुका है, लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखा। उन्होंने दावा किया कि देश में गैस या पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह सजग है।
उन्होंने झामुमो पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 400 रुपये में गैस सिलेंडर देने और किसानों से धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने जैसे वादों पर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है।

Related posts

भारतीय विमान प्राधिकरण की सीएसआर योजना के द्वारा ₹20 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन परियोजना का स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव ने किया सर्वेक्षण

admin

स्टूडेंट फेडरेशन ने छठ महापर्व के सफल आयोजन पर प्रशासनिक व सामाजिक कर्मियों को किया सम्मानित

admin

झारखण्ड रजत जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच का चार दिवसीय प्रांतीय आयोजन

admin

Leave a Comment