झारखण्ड बोकारो

महिला दिवस पर मेडिकेंट अस्पताल की विशेष पहल, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच पर विशेष छूट

बोकारो (ख़बर आजतक) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो के तेजी से अपनी पहचान बना रहे मेडिकेंट अस्पताल की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच पर विशेष छूट की घोषणा की है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करा सकें।


इस विशेष योजना के तहत महिलाओं को रक्त जांच सहित कई आवश्यक जांचों पर रियायत दी जा रही है। इसके साथ ही अतिरिक्त लाभ के रूप में महिलाओं के लिए ओपीडी सेवा भी पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है।
अस्पताल के एन. एस. सिद्दीकी ने बताया कि यह विशेष सुविधा 9 मार्च से 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Related posts

पेटरवार भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

admin

एचईसी के प्रभारी सीएमडी से मिले संजय सेठ व विनय जयसवाल

admin

सीओटू गैस उत्सर्जन को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलने के लिए सेल बोकारो का चेन्नई की कंपनी के साथ समझौता

admin

Leave a Comment