राँची : रांची में एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रदर्शन में राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता आज गंभीर संकट से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने केंद्र सरकार झुक गई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हर घर में यह चिंता है कि एलपीजी सिलेंडर कहाँ से मिलेगा और वाहन चलाने के लिए पेट्रोल-डीज़ल कैसे मिलेगा। मंत्री ने कहा कि एलपीजी की किल्लत से कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आपूर्ति बहाल करने और तेल कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
