झारखण्ड राँची राजनीति

असम चुनाव में कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को सौंपी प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारी


रांची (ख़बर आजतक) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें झारखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का दायित्व दिया है।


मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी असम में कांग्रेस संगठन के साथ काम किया है और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य बनाया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य असम में भाजपा सरकार को हटाकर जनहित की राजनीति को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के आदिवासी समाज के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं।

Related posts

राँची: जोहार नहीं माफी यात्रा निकालें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन : दीपक प्रकाश

admin

भाजपा महिला मोर्चा ने सावित्रीबाई फुले व जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई

admin

रांची : NHSC के द्वारा अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया

admin

Leave a Comment