नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा नविका श्रीवास्तव को सीबीएसई रीडिंग चैलेंज 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीबीएसई द्वारा सराहना प्राप्त हुई है। यह पहल विद्यार्थियों में पठन की आदत विकसित करने और भाषा दक्षता, साक्षरता तथा विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण करने, तार्किक निष्कर्ष निकालने और पाठ की प्रासंगिकता का मूल्यांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नविका की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, पठन के प्रति रुचि और मजबूत विश्लेषणात्मक सोच को दर्शाती है।
स्कूल की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने नविका को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक संस्कृति और अध्ययनशील वातावरण को दर्शाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नविका की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
