झारखण्ड राँची

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ‘फेट दे ला रेयुसी’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया सम्मानित


रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ‘फेट दे ला रेयुसी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (रिसर्च एंड ट्रेनिंग) सिद्धार्थ त्रिपाठी थे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों के साथ पोषित करना समय की मांग है। बच्चों में चरित्र, स्वास्थ्य और सामाजिक मूल्यों का विकास शिक्षा का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों में तर्कसंगत सोच और जिज्ञासा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और संस्कार आधारित शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रैंड पैरेंट्स के लिए खेल, रैंप वॉक और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

Related posts

बोकारो : समृद्ध झारखंड में हेमंत सरकार ने झारखंडियों को गरीब बना दिया : अमित शाह

admin

भीषण गर्मी की वजह से झारखंड में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, आदेश जारी

admin

तपोवन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की भव्य साज सज्जा की गई:श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

admin

Leave a Comment