झारखण्ड राँची

आनंद विहार–पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, रांची के रास्ते चलेगी नई ट्रेन

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) का शुभारंभ 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। ट्रेन संख्या 14022/14021 के रूप में संचालित होने वाली यह नई रेल सेवा झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को दिल्ली, अयोध्या और लखनऊ सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी।
उद्घाटन के अवसर पर 14 मार्च को यह ट्रेन 04020 पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के रूप में चलाई गई, जो पुरुलिया से प्रस्थान कर निर्धारित समयानुसार रांची रेलवे स्टेशन पहुंची।


रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो और मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और रेलवे कर्मी उपस्थित रहे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई सेवा से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। नियमित परिचालन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Related posts

पेटरवार : चिपुदाग में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हा*ड़ी और र@ड से हमला कर कुएं में फेंका

admin

धनबाद के नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार लेकर जिले की संभाली कमान

admin

आजसू पार्टी के साथ नए विचार एवं उद्देश्य के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने का सभी लोग संकल्प लें : सुदेश महतो

admin

Leave a Comment