Uncategorized

रांची रेलवे स्टेशन पर युवक ने ट्रेन की छत पर कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, घायल


राँची : रांची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति फुट ओवर ब्रिज से ट्रेन संख्या 02877 की छत पर कूद गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद वह ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात घायल व्यक्ति को रेलवे एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related posts

बोकारो में कांग्रेस की बैठक, 7 मार्च को झारखंड प्रभारी के आगमन की तैयारियां पूरी

admin

डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्रों ने प्रभातफेरी में लिया भाग

admin

मेकॉन क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट कोच का चयन

admin

Leave a Comment