रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव ‘अमिफोरिया 2026’ का तीसरा दिन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एस. बालसरस्वती (महानिदेशक, सीटीआरटीआई, वस्त्र मंत्रालय) और विशिष्ट अतिथि बिस्वप्रिय अखौरी (उप महानिदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, झारखंड इकाई) ने छात्रों के समग्र विकास में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

बॉलीवुड स्टार नाइट में लोकप्रिय पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के लाइव परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। फैशन फिएस्टा प्रतियोगिता में बीबीए की आंचल सिंगा को मिस अमिफोरिया और आदित्य बनर्जी को मिस्टर अमिफोरिया चुना गया। वॉलीबॉल, फुटसल, शतरंज और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। 🎉🎶
