झारखण्ड राँची

एआईयू के 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम


रांची (ख़बर आजतक) : एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में राँची यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। साथयाबामा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा एआईयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में देशभर से लगभग 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता के वाद-विवाद वर्ग में आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मिमिक्री में आयुष अंजन दुबे ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर सुजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ. गुरुचरण साहू, सीबीएस के निदेशक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, उपनिदेशक डॉ. स्मृति सिंह, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन और डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स की समन्वयक डॉ. नियति कल्प सहित अन्य पदाधिकारियों ने छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 🎉

Related posts

जल्द ही इस्पात मंत्री व रेलवे मंत्री से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा : सांसद

admin

नीरजा सहाय डीएवी में करियर काउंसलिंग का आयोजन

admin

महुआ माजी से विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले विभिन्न जगहों के नेतृत्वकर्ता व आमजन

admin

Leave a Comment