झारखण्ड राँची

नामकुम में मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, पारंपरिक रीति से हुआ कार्यक्रम


रांची (खबर आजतक): महाराजा मदरा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में नामकुम बाजार महावीर मंदिर के समीप मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाहन द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, कांग्रेस नेता सतीश पॉल मुंजनी, वार्ड पार्षद कविता सांगा, मुखिया अनिता तिर्की, शोभा कच्छप और किरण तिर्की सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया।


अतिथियों ने मदरा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे, एक-दूसरे को गुलाल लगाया और आतिशबाजी कर उत्सव का आनंद लिया।
मौके पर सरना समिति के बिरसा पाहन, अशोक गोप, सुनील कच्छप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

माँ-बाप ही संसार है, माँ-बाप ही ब्रह्म-विष्णु, महेश है : आचार्य श्री छोटे सरकार

admin

मृतक छात्र अभिषेक रवि के परिवार से मिले संजय सेठ व अजय मारू, बोले – दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

admin

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट, 50 योद्धाओं को सम्मान

admin

Leave a Comment