
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने रविवार को एफिलिएटेड बॉडी के चेयरमैन एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी रणनीति के साथ व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर के अधूरे कार्यों को पूरा करना और ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं को मजबूती से सरकार के समक्ष उठाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने टीम मुकेश अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए कहा कि अनुभवी और ऊर्जावान उम्मीदवारों से सजी यह टीम सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी और उद्योगपति पुनीत पोद्दार ने भी टीम के समर्थन में कहा कि चैंबर को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष रख सके। बैठक में कई प्रमुख व्यापारी एवं चैंबर सदस्य उपस्थित रहे।
Leave a Reply