
बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर संख्या 172 में 25 नवंबर 2025 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बरामद आभूषण मंगलवार को रीना देवी को सौंप दिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। पुलिस ने चोरी के मामले में बरामद मांग टीका और झुमका रीना देवी को वापस किया। अधिकारियों ने बताया कि चोरी हुआ लैपटॉप भी बरामद कर उसके मालिक को पहले ही सौंपा जा चुका है।
आभूषण वापस मिलते ही रीना देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बोकारो पुलिस ने उनके सुहाग की अंतिम निशानी उन्हें वापस लौटा दी है। उनके लिए ये आभूषण महज जेवर नहीं, बल्कि बेहद भावनात्मक और अनमोल यादगार हैं। सामान वापस मिलने से रीना देवी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
Leave a Reply