
रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने 28 प्रत्याशियों के साथ चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को टीम के 22 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि छह प्रत्याशियों ने नामांकन के पहले दिन ही अपना नामांकन कराया था।
नामांकन के बाद टीम ने जीत का दावा करते हुए चैंबर सदस्यों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। टीम के प्रमुख मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टीम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी विशेषज्ञता का लाभ संगठन को मिलेगा।
प्रवक्ता अमित अग्रवाल के अनुसार टीम में मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, सुनील कालरा, मनीष जैन, पूर्णेंदु तुलस्यान समेत 28 प्रत्याशी शामिल हैं। नामांकन के साथ टीम ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है।
Leave a Reply