
नई दिल्ली/रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इंदिरा भवन में प्रदेश प्रभारी के. राजू से मुलाकात कर विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल और इशिका शर्मा शामिल थीं। दस्तावेज में झारखंड में मजबूत, जनसरोकारों से जुड़ा और ज्ञान आधारित प्रोफेशनल नेटवर्क विकसित करने का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।
विजन डॉक्यूमेंट में प्रोफेशनल्स एडवाइजरी काउंसिल, ‘एक बूथ-एक प्रोफेशनल’, अर्बन चौपाल और पॉलिसी थिंक टैंक जैसी पहल प्रस्तावित हैं। साथ ही युवाओं के कौशल विकास, जनभागीदारी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। एआईपीसी का उद्देश्य प्रोफेशनल्स की विशेषज्ञता, युवाओं की ऊर्जा और जमीनी अनुभव को जोड़कर नीति निर्माण तथा जनसमस्याओं के व्यावहारिक समाधान की दिशा में काम करना है।
Leave a Reply