रेफरल बिजनेस और नेटवर्किंग बढ़ाना प्राथमिकता : डॉ. शिप्रा

रांची: बीसीआइ टाइटेनियम चैप्टर की बिजनेस बैठक बुधवार को स्थानीय होटल में हुई। बैठक में नयी कार्यसमिति ने कार्यभार संभाला। नयी टीम में अध्यक्ष डॉ. शिप्रा साह, उपाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल, सचिव प्रशांत साहू और कोषाध्यक्ष अमिताभ मृदुल भेंगराज शामिल हैं। हिमानी गुप्ता को चैप्टर का सलाहकार बनाया गया है।

अध्यक्ष डॉ. शिप्रा साह ने कहा कि रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देना और सदस्यों के बीच मजबूत कारोबारी नेटवर्क तैयार करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और नियमित संपर्क से सदस्यों के कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है।

मेंटर किशोर मंत्री ने नयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेफरल बिजनेस देना और लेना दोनों जरूरी हैं। सदस्यों के बीच विश्वास और सहयोग से मजबूत कारोबारी नेटवर्क तैयार होगा। बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर ने भी बेहतर तालमेल और नियमित रेफरल को कारोबार की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में आगामी कार्ययोजना और बिजनेस ग्रोथ पर चर्चा हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, अनुज अग्रवाल, संतोष सोनी, शिल्पा केजरीवाल समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *