Uncategorized

महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का दिखा संगम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित ‘सावन सिंधारा’ कार्यक्रम एवं ‘परंपरा आर्ट एंड हेरिटेज एग्ज़ीबिशन’ में महिला उद्यमियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी में महिलाओं ने हस्तशिल्प, परिधानों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया। आयोजन में कहा गया कि ऐसे मंच महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, नए बाजारों से जुड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। वक्ताओं ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना सशक्त समाज और आत्मनिर्भर झारखंड की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *